फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villager injured in accident dies during treatment.

Kasganj News: हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Villager injured in accident dies during treatment.
फोटो 21 - जिला अस्पताल पर रोते-बिलखते मृतक तुलाराम के परिजन। स्रोत : संवाद
कासगंज। सोरोंजी-सहावर मार्ग पर 16 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल हुए ग्रामीण की सोमवार की सुबह दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। सोरोंजी के गांव मिलकिनिया निवासी तुलाराम पुत्र नाथूराम 16 सितंबर को मोपेड से पत्नी श्यामवती के साथ दवा लेने के लिए सहावर जा रहे थे।
विज्ञापन

बेटा अमर सिंह ने बताया कि गांव मीरापुर के पास सामने की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर -ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दपंती घायल हो गए। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तुलाराम को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उनका उपचार भोजीपुरा में करा रहे थे। उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। सोमवार को परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे। सोमवार की सुबह 7:30 बजे उनकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए और सूचना पुलिस को दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन :
सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - आंचल चौहान, सदर सीओ कासगंज

फोटो 21 - जिला अस्पताल पर रोते-बिलखते मृतक तुलाराम के परिजन। स्रोत : संवाद

फोटो 21 - जिला अस्पताल पर रोते-बिलखते मृतक तुलाराम के परिजन। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed