{"_id":"6949896c9323ee6e34050c2a","slug":"using-data-graphs-and-pictures-also-helps-in-getting-good-marks-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141147-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आंकड़ों, ग्राफ एवं चित्र का भी प्रयोग करने से मिलते हैं अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आंकड़ों, ग्राफ एवं चित्र का भी प्रयोग करने से मिलते हैं अच्छे अंक
Mon, 22 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो08अजय माहेश्वरी,शिक्षक। संवाद
कासगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं नजदीक आने के साथ ही विद्यार्थियों की तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में अर्थशास्त्र विषय की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद अहम है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरों में आकड़ों, ग्राफ और चित्रों का प्रयोग करने से अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।
श्रीगणेश इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र प्रवक्ता अजय माहेश्वरी ने बताया कि अर्थशास्त्र की परीक्षा 100 अंक की होती है। इसमें बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए केवल विषयवस्तु की व्याख्या ही नहीं, बल्कि आंकड़ों, सारणियों, ग्राफ और चित्रों का प्रयोग भी आवश्यक है। मूल्यांकन के दौरान इसके लिए अलग से अंक दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र का तथ्यात्मक अध्ययन करने से बहुविकल्पीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करना आसान हो जाता है। खास बात ये कि प्रश्न में जितना पूछा गया हो, उत्तर में उतना ही लिखना चाहिए। अनावश्यक विस्तार से बचते हुए स्पष्ट, संतुलित और सटीक उत्तर लिखने पर अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अर्थशास्त्र की परीक्षा 100 अंकों की होती है, ऐसे में छात्रों को उत्तर लिखते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। प्रश्न में जितना पूछा गया हो, उतना ही लिखना चाहिए।