{"_id":"69e66e116eb2b6dc0702c305","slug":"uproar-after-death-of-old-woman-in-private-cliniuproar-after-death-of-old-woman-in-private-clinicc-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146538-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: निजी क्लीनिक में वृद्धा की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: निजी क्लीनिक में वृद्धा की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
कासगंज। सोरों गेट स्थित रामबली कॉलोनी के एक निजी क्लीनिक में सोमवार को उपचार के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोरोंजी के गांव शाहपुर माफी निवासी भारत भूषण ने अपनी सास प्रेमादेवी (65) को रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रेमादेवी एटा जिले के नगला सरोट पछाया की निवासी थीं।
यहां हालत में सुधार न होने पर सोमवार दोपहर 12 बजे उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रेमादेवी को हृदय रोग की समस्या बताई। इसके बाद परिजन उन्हें रामबली कॉलोनी स्थित निजी क्लीनिक ले गए। वहां उपचार के दौरान प्रेमादेवी की मौत हो गई, जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने डॉक्टर पर उपचार में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
टीम भेजकर क्लीनिक की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ