फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Unreserved special train was run for the convenience of passengers.

Kasganj News: यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई अनारक्षित विशेष ट्रेन

Sun, 24 May 2026 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09157-58 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित होगी। यह विशेष ट्रेन आज कासगंज जंक्शन होकर बांद्रा से गोरखपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन

09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन 24 मई को बांद्रा से रवाना होगी। यह दूसरे दिन रात 12:37 बजे कासगंज पहुंचेगी। बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली ट्रेन 25 मई को गोरखपुर से चलेगी। यह दूसरे दिन सुबह 10:44 बजे कासगंज पहुंचेगी और मथुरा, कोटा, वडोदरा व सूरत होते हुए बोरीवली जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, यह ट्रेन यात्रियों को भीड़ से राहत देगी। इससे उनका सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed