फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Ukurri and Alampur villages will get relief from waterlogging.

Kasganj News: उकुर्री और आलमपुर गांव में जलभराव से मिलेगी निजात

Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के उकुर्री और आलमपुर गांवों को अब जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। शासन ने दोनों गांवों में नाला निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
उकुर्री गांव में सुमित के खेत से होरीलाल के खेत तक नाला बनेगा। आलमपुर में भोजराज के प्लॉट से भूरे के मकान की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले की व्यवस्था नहीं थी। इससे बारिश और निकासी के अभाव में सड़कों पर जलभराव हो जाता था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। किसानों को खेतों से चारा लाने में भी दिक्कतें आती थीं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। ग्रामीण सुमित वर्मा ने बताया कि जल निकासी न होने से रास्ते काफी समय तक जलमग्न रहते हैं। इससे लोगों का आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा। नाला बनने से जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इससे उकुर्री और आलमपुर के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed