फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two-day district level mini sports competition inaugurated

Kasganj News: दो दिवसीय जनपदीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two-day district level mini sports competition inaugurated
फोटो21नगला पट्टी में आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं ।संवाद - फोटो : गुलहरिया गांव से अधारीपुरवा जाने वाला जर्जर मार्ग।
कासगंज। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंगलवार को मिनी स्टेडियम नगला पट्टी में शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर तालियां बटोरी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।शुभारंभ ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर किया गया। बच्चों ने स्वागत गान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ऋषिका, द्वितीय स्थान पर खुशबू और तृतीय स्थान पर कंचन रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, बीएसए सूर्य प्रताप, बीईओ राजकुमार, शशिकांत, राजेश चौधरी , सुरेंद्र अहिरवार, प्रीति, रामरूप और आरती चौधरी मौजूद रहे। संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत और राजबहादुर ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में राजेंद्र सिंह, अजय यादव, फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह, यादराम, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, भारतेंद्र, दीनदयाल, नीलेश शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सचिन, 100 मीटर व 200 मीटर में लंबी कूद अरविंद विजेता रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर में सेजल, 100 मीटर व 200 मीटर में 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में रोशनी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक 100 मीटर व 200 मीटर में नैतिक 400 मीटर में विशाल, 600 मीटर में ओपी सागर विजेता रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में अर्चना, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद में ऋषिका, 600 मीटर दौड़ में सुरभि प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक खो-खो में कासगंज व बालिका कबड्डी में सिढ़पुरा की टीमें विजेता रहीं। बालक गोला फेंक में बलजीत, बालिका में संध्या, चक्का फेंक बालक में बलजीत, बालिका में रिया विजेता रहीं। लंबी कूद बालक में दिव्यांशु प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed