फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two communities clash over bursting of firecrackers in Kasganj

UP: कासगंज में पटाखा चलाने को लेकर दो समुदाय में टकराव...छत से फेंके ईंट-पत्थर, महिला समेत चार घायल

Wed, 22 Oct 2025 07:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 07:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पटाखा चलाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। सूचना पर आला अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। हंगामा कर रही भीड़ को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। 

विज्ञापन
Two communities clash over bursting of firecrackers in Kasganj
बाजार में फोर्स तैनात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के ढोलना के बिलराम कस्बा में मंगलवार की रात पटाखा चलाने को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। एक पक्ष ने मकान का गेट तोड़ने की कोशिश की तो दूसरे ने छतों से ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिलराम के मुख्य बाजार में मोहल्ला चौधरी निवासी डॉ. लालाराम का बेटा आयान मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे घर के बाहर आतिशबाजी चला रहा था। इस दौरान सामने रहने वाले अजमेरी निवासी मोहल्ला पीरजादा ने दुकान के सामने पटाखा न चलाने काे कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। लालाराम का आरोप है कि इस बात को लेकर अजमेरी, उसके भाई शानू, बबलू, अकील और नाजिम ने अन्य साथियों के मिलकर उनके बेटे व पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों समुदाय की ओर से काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते छतों से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


 

उधर, नाजिम की पत्नी शबनम का आरोप है कि दुकान से सामने पटाखा न चलाने की बात कहने पर लालाराम, उसके बेटे आयान, सौरभ, गौरव, चुन्नू व अन्य लोगों ने उनकी, उनके पति नाजिम व शानू की पिटाई कर दी। दुकान और गेट में तोड़फोड़ की। दो समुदाय में विवाद की सूचना पर बिलराम चौकी और ढोलना कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। 

 

विवाद में एक पक्ष से डॉ. लालाराम, उनका बेटा आयान और उनकी पत्नी शीबा घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से नाजिम, शबनम और शानू घायल हो गए। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है। विवाद व पथराव की सूचना पर एएसपी सुशील कुमार और सदर सीओ आंचल चौहान भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में पुलिस कर्मियों व लोगों से पूछताछ की। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ ढोलना थाने में तहरीर दी है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दो समुदाय में हुए विवाद में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं।

 
विज्ञापन

तोड़फोड़, पथराव के वीडियो वायरल
विवाद के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में भीड़ मकान के गेट को लाठी-डंडों, रॉड और ईंटों से तोड़ने का प्रयास करती हुई दिख रही है। वहीं, दूसरे वीडियो पर छत से महिलाएं पथराव करती दिख रही है। इसके अलावा रोड पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में वाहन शोरूम में लगी आग...बराबर में बने अस्पताल में मची अफरातफरी, वार्ड से निकाले गए मरीज



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed