फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two bikes collided then car ran over injured father and innocent child died

UP: दर्दनाक हादसा...दो बाइकों की टक्कर, फिर पीछे से आ रही कार ने राैंद डाले घायल; पिता और मासूम की माैत

Sun, 27 Apr 2025 09:47 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

कासगंज में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे का मुंडन कराकर लाैट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। दो बाइकों की टक्कर होने के बाद पीछे से आ रही कार ने राैंद दिया। हादसे में मासूम समेत दो की माैत हो गई।

विज्ञापन
Two bikes collided then car ran over injured father and innocent child died
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के रामछितौनी पुलिया के पास शनिवार को सड़क हादसे में पिता और उनके नौ माह के मासूम पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 

अलीगढ़ जिले के वाईकला थाना क्षेत्र के छर्रा गांव के निवासी इंद्रेश अपनी पत्नी पूजा (25), दो वर्षीय पुत्र दुष्यंत और अपनी सास मनोज देवी (निवासी तैयबपुर) के साथ अपने नौ माह के पुत्र हर्ष वर्धन का मुंडन संस्कार कराने के लिए बहादुर नगर स्थित भोले बाबा के आश्रम आए थे। संस्कार संपन्न होने के बाद, वे सभी एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान, उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई, जिस पर गांव ताली के निवासी सुभाष (35), योगेश (30) और राजवीर (35) सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दाैरान पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय इंद्रेश और उनके मासूम पुत्र हर्ष वर्धन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सीओ पटियाली राजकुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए पिता और पुत्र की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed