फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tree fell on Farrukhabad-Kasganj railway track due to storm

Kasganj: आंधी से फर्रुखाबाद-कासगंज रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़...ट्रेनों का संचालन हुआ ठप, परेशान रहे यात्री

Thu, 22 May 2025 09:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 09:44 PM IST
सार

तेज आंधी के चलते पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। मथुरा की ओर जा रही ट्रेन रात में काफी देर तक खड़ी रही। इसके चलते यात्री भी परेशान रहे।

विज्ञापन
Tree fell on Farrukhabad-Kasganj railway track due to storm
पेड़ हटाता कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सहावर में तेज आंधी में बधारी कला रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ टूटकर रेलवे ट्रेक पर गिर गया। इससे फर्रुखाबाद-कासगंज रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान छपरा -मथुरा ट्रेन 50 मिनट तक रेलवे ट्रेक पर खड़ी रही।
विज्ञापन


बधारी कलां रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर राज तेज आंधी में पेड़ टूटकर रेलवे लाइन पर गिर गया। इससे ओएचई लाइन का तार टूट गिया। इससे इस मार्ग पर रात में रेल यातायात प्रभावित हुआ । छपरा से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन रात में करीब 12:05 बजे स्टेशन के समीप खड़ी रही। 
विज्ञापन


यात्री रामकरन ने बताया कि इस दौरान 50 मिनट बिलंब हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे कर्मियों ने पेड़ को रेलवे लाइन से हटाने के बाद मार्ग को सुचारू किया। इसके बाद इस ट्रेन को मथुरा के लिए रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed