फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Transport Corporation has completed preparations in Kasganj view of police recruitment examination

पुलिस भर्ती परीक्षा: परिवहन निगम की तैयारी पूरी, बढ़ाई जाएंगी बसों की संख्या; परीक्षार्थियों को न हो परेशानी

Sun, 11 Feb 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां बसों की संख्या  बढ़ाई जाएंगी। ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
Transport Corporation has completed preparations in Kasganj view of police recruitment examination
कासगंज बस स्टाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस भर्ती 17 व 18 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के अधिकारी ने दावा किया कि यात्रा में परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। क्योंकि निगम की तरफ से बसों की संख्या बढा़ई जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 1200 परीक्षार्थी दो दिनों में परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो और वाहनों की व्यवस्था बनी रहे इसके लिए निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा देने के लिए सुबह समय से पहुंचने के लिए परीक्षार्थी निजी वाहनों से भी पहुंच जाते हैं। 

विज्ञापन

जिस रूट पर यात्री ज्यादा, उस रूट पर भेजी जाएगी बस

परीक्षा पूरी होने के बाद जब परीक्षार्थी एक साथ निकलते हैं तब बस स्टैंड पर वाहनों के लिए भीड़ एकत्र हो जाती है। इसका अंदाजा रोडवेज विभाग को भी है। इस समस्या से निपटने के लिए निगम की तरफ से कुछ बसें पहले से ही रिजर्व में रखी जाएंगी। जिस मार्ग पर अधिक यात्री होंगे बस को उसी मार्ग पर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही कर ली गई है तैयारी

बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों परेशानी नहीं होने दी जाएंगी। रोडवेज के द्वारा परीक्षा के दिनों के लिए पहले से ही तैयारी की गई हैं। यात्रियों की संख्या जिस मार्ग पर अधिक होगी उन मार्गों पर दूसरे मार्गों से हटाकर बसों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed