फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Transport Corporation AC bus breaks down on the Delhi-Aligarh route.

Kasganj News: दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर खराब हुई परिवहन निगम की एसी बस

Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही परिवहन निगम की एक एसी बस रविवार शाम दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बस खराब होने से गुस्साए यात्रियों ने मौके की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और परिवहन निगम की व्यवस्था पर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि निगम की ओर से लंबी दूरी की बसों के प्रतिदिन मेंटिनेंस और तकनीकी जांच के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मार्ग पर बसें खराब होने से इन दावों की पोल खुल रही है। बस में सफर कर रहे कासगंज निवासी अमित, राजेश और विवेक ने बताया कि बीच रास्ते में बस रुकने से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और वैकल्पिक साधन तलाशने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, बाद में हाईवे पर दूसरी बस मिलने पर वे किसी तरह पहुंच सके। यात्रियों का आरोप है कि यदि वर्कशॉप से रवाना करने से पहले बसों की गंभीरता से जांच की जाए, तो ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

--------------
वर्जन
वर्कशॉप में नियमित मेंटिनेंस के बाद ही बसों को मार्ग पर भेजा जाता है। यह बस अचानक आई किसी तकनीकी खामी के कारण खराब हुई थी। यात्रियों को अधिक असुविधा न हो, इसके त्वरित प्रयास करते हुए दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई।- नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed