फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tractor came in contact with high tension line, driver burnt alive

Kasganj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक की जिंदा जलकर मौत

Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tractor came in contact with high tension line, driver burnt alive
सहावर में एचटी लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर का साइलेंसर। संवाद
सहावर/सोरोंजी। गांव नगला भम्मा में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खेत समतल करके लौट रहा ट्रैक्टर चालक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का साइलेंसर हाईटेंशन तार से छूते ही करंट दौड़ गया, जिससे चालक आग की लपटों में घिरकर तड़पने लगा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी डालकर आग बुझाई, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदवा निवासी राय सिंह उर्फ राम सिंह (35 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह शनिवार की सुबह छह बजे घर से कंप्यूटर पाखी लगा ट्रैक्टर लेकर सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में एक किसान का खेत समतल करने गए थे। वह सुबह करीब 10 बजे काम खत्म करके घर वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर का साइलेंसर नीचे झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे पूरे ट्रैक्टर में करंट उतर आया। ट्रैक्टर चला रहे युवक को बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिरकर जलने लगा। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई फिर मिट्टी डालकर आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि ट्रैक्टर चला रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन






------------------
काफी नीची थी एचटी लाइन, कई बार की गई थी शिकायत
हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन काफी नीचे से गुजर रही थी। इसे ऊंचा कराने के लिए कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन निगम के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। निगम की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। इसमें युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

सोरोंजी। चंदवा निवासी राम सिंह की हादसे में मौत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी नीचे से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत पर दुख जताया। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हाईटेंशन लाइन के तारों को ऊंचा करने के लिए कहा।
-----------------

अरे दईया... बहुत कररो हादसा होय गओ...
हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें चालक ट्रैक्टर के अगले पहिये के पास बुरी तरह झुलसने के बाद जलता दिख रहा है। वहीं, ग्रामीण आग बुझाने के लिए मिट्टी डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भयावह दृश्य देखकर एक ग्रामीण कह रहा है कि अरे दईया... बहुत कररो हादसा होय गओ...।

----------------
वर्जन
हाईटेंशन लाइन के ट्रैक्टर के साइलेंसर से छू जाने के कारण हादसा हो गया। इसमें युवक की जान चली गई। मामले की जांच कराई जाएगी। -पीयूष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed