{"_id":"6984e10688b88eba030a1fe1","slug":"three-trains-including-two-express-trains-were-delayed-due-to-fog-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143077-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरा में दो एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरा में दो एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें हुईं लेट
Thu, 05 Feb 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो14कासगंज जंक्शन पर खड़ी मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन । संवाद
कासगंज। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को कासगंज से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा से छपरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 1: 27 मिनट विलंब से कासगंज जंक्शन पर पहुंची।
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनें धीमी रफ्तार से गुजर रहीं हैं। कोहरे में बृहस्पतिवार को मथुरा से छपरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रात में 1:15 बजे की जगह रात में 2:42 बजे जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन 1 घंटा 27 मिनट लेट हुई। कोलकाता से ग्वालियर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे के स्थान पर 38 मिनट देरी से सुबह 7:28 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं भरतपुर से कासगंज आने वाली पैसेंजर सुबह 10:25 बजे के स्थान पर 35 मिनट देरी से सुबह 11 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने कारण यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों के जंक्शन पर आने के बाद यात्री ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सोरोंजी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में सवार होकर उन्हें लखनऊ जाना था। ट्रेन की लेट लतीफी के कारण उन्हें परेशानी हुई।