फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three girl hockey players selected in the divisional team

Kasganj News: तीन बालिका हॉकी खिलाड़ियों का मंडल टीम में चयन

Sun, 04 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 04 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 3 प्रतिभावान बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में हो गया। ये खिलाड़ी मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल की टीम के साथ खेलेंगी। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 बालिकाओं को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेेने के लिए भेजा गया। इनमें से नंदनी, शिखा और प्राची का चयन मंडलीय टीम में किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि बालिकाओं का लगातार उच्चस्तर पर चयन होना जिले के खेल विकास के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed