{"_id":"6931d07c524db5127b0a7383","slug":"thousands-of-devotees-took-a-dip-in-the-ganga-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140356-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Thu, 04 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो15कादरगंज गंगाघाट पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अंतिम स्नान पर्व मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पैरावनी कर पूजा-अर्चना की, प्रसाद बांटा। गंगास्नान के लिए एक दिन पूर्व ही श्रद्धालु तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट, गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगाघाट एवं कछला गंगाघाट पर पहुंच गए।
ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। हरि की पौड़ी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा की। मार्ग में बैठे जरूरतमंदों को कंबल, गर्म वस्त्र व खाने-पीने की वस्तुएं दान में दी गईं। परिक्रमा मार्ग में स्थित क्षेत्राधीश वराह मंदिर में श्रद्धालुओं की अथाह भीड़ रही। यहां भगवान वराह की पूजा कर मनौती मांगी गई। हरि की पौड़ी किनारे बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने का क्रेज लोगों में नजर आया। हरि की पौड़ी में पीएसी जवान एहतियातन स्टीमर से गश्त करते नजर आए। वहीं कादरगंज गंगाघाट पर स्नान के बाद श्रद्धालु घाट पर लगी दुकानों से खरीदारी और बच्चे चाट पकौड़ों आदि का लुत्फ लेते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर भंडारा भी आयोजित किया गया। हरि की पौड़ी में गंगास्नान के बाद श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग में स्थित सोमेश्वर दरबार, बालाजी मंदिर, सूर्यकुंड, सीतारामजी मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, बाछरू देवता, भागीरथी गुफा, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक आदि में दर्शन को पहुंचे।