Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   There will be no agonizing wait on the journey back home.

Kasganj News: घर वापसी की राह में नहीं होगी इंतजार की मार

Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
There will be no agonizing wait on the journey back home.
फोटो 07 कासगंज रोडवेज बस स्टेंड पर खडे यात्री। संवाद
कासगंज। दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम बनाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। परिवहन निगम ने यात्रियों को बसों की किल्लत और लंबे इंतजार से बचाने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं। कासगंज डिपो से संचालित कुल 46 बसें अब 92 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी जबकि जरूरत के लिए एक एसी बस रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन

त्योहारी योजना के तहत कासगंज-आनंद विहार (दिल्ली) मार्ग की 15 बसों और तीन एसी बसों के फेरे 15 से बढ़ाकर 30 कर दिए गए हैं। इसी तरह, कासगंज-कौशांबी (गाजियाबाद) मार्ग की चार बसों के फेरे बढ़ाकर आठ और सामान्य बस सेवा में दो अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कासगंज-अलीगढ़-एटा मार्ग की छह बसों के फेरे 12, अलीगढ़ मार्ग के फेरे चार से बढ़ाकर आठ और आगरा मार्ग की बसों के फेरे दोगुने कर 22 तक कर दिए गए हैं। वहीं, कासगंज-एटा-आगरा मार्ग की दो बसों के फेरे भी दोगुने कर दिए हैं। इस व्यवस्था से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

------------------
वर्जन:
परिवहन निगम की सभी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है और बसों के डबल फेरे शुरू कर दिए गए हैं। यात्रियों को यात्रा में कोई असुविधा या बसों का इंतजार नहीं करने दिया जाएगा। त्योहार के दौरान बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क भी संचालित रहेगी। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed