फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Theft in three houses simultaneously; investigation underway.

Kasganj News: एक साथ तीन मकानों में चोरी, जांच शुरू

Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Theft in three houses simultaneously; investigation underway.
फोटो35कासगंज के गांव नोरथा में चोरों ने मकान की दीवार काटकर लगाया नकब । संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव नौरथा में रविवार रात चोरों ने एक साथ तीन मकानों को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। गांव के किनारे पर खेतों के पास स्थित तीन मकानों में दीवार काट कर चोर जेवरात और नकदी ले गए। सूचना पर पुलिस बल, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड व ड्रोन टीम मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

गांव नौरथा निवासी रेशमा पत्नी स्वर्गीय रामनरेश अपनी पुत्री रवीना के साथ रविवार रात घर के बरामदे में सो रही थीं। चोर खेत की तरफ से उनके मकान की कच्ची दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस आए। कमरे में रखे बक्से को खंगालते हुए दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक नाक की बेसर, एक कमरधनी और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पास में ही स्थित दो अन्य बंद मकानों की दीवार फांदकर वहां भी हाथ साफ कर दिया। इनमें से एक मकान पातीराम का है जो लंबे समय से पंजाब में मजदूरी कर रहे हैं। वहीं दूसरा मकान इंद्रपाल का है जो 1 सितंबर से लखनऊ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed