फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The whole Holi in one pack, an all-in-one blast in the market

Kasganj News: एक पैक में पूरी होली, बाजार में ऑल-इन-वन धमाका

Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। होली के त्योहार से पहले बाजार में इस बार ऑल-इन-वन पैक ने धूम मचा दी है। एक ही पैकेट में हर्बल गुलाल, टेसू के फूल, जूस पैकेट, रंगीन चश्मे और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध होने से ग्राहकों को बड़ी राहत मिल रही है। सुरक्षित और बजट फ्रेंडली इस विकल्प को खासकर युवा और परिवार वर्ग हाथोंहाथ ले रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक और बिक्री दोनों बढ़ गई हैं
विज्ञापन

होली के त्योहार से पहले बाजार रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं। बाजार में इस बार होली का विशेष पैक आया है। जिसमें रंगों से लेकर पहनावे और सुरक्षा तक का पूरा इंतजाम एक ही पैकेट में किया गया है। एक ही पैकेट में होली से जुड़ा लगभग हर जरूरी सामान उपलब्ध होने से खरीदारी आसान हो गई है और लोगों को अलग-अलग दुकानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही।
विज्ञापन

1200 से 1500 रुपये की रेंज में उपलब्ध इस पैक में हर्बल गुलाल, टेसू के फूल, होली स्पेशल टी-शर्ट, जूस पैकेट, माउथ फ्रेशर, रंगीन स्प्रे, स्टाइलिश रंगीन चश्मा, फेस मास्क और गुब्बारे शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। हर्बल रंग और मास्क की मौजूदगी से परिवार वर्ग इसे अधिक पसंद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न डिजाइन और थीम के पैक उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट टी-शर्ट और अतिरिक्त गुब्बारों वाले पैक भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों के लिए प्राकृतिक रंगों से तैयार विशेष पैक भी बिक रहे हैं।
विक्रेता विनायक का कहना है कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग रेडीमेड विकल्प को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग और समूहों में इन पैकों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं, पुलकित ने बताया कि ऑल-इन-वन पैक ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। त्योहार नजदीक आते-आते बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है।


रंगोली सजाने की भी है व्यवस्था
होली के मौके पर केवल रंग खेलने का ही नहीं, बल्कि घर सजाने का भी पूरा इंतजाम इस पैकिंग में किया गया है। पैक में रंगोली बनाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके पांच अलग प्रकार के विशेष रंगों की व्यवस्था की गई जिससे होली का उत्सव और भी रंगीन व आकर्षक बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed