फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The special newborn care unit does not have a CPAP machine.

Kasganj News: स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में नहीं है सीपैप मशीन

Wed, 21 Jan 2026 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The special newborn care unit does not have a CPAP machine.
फोटो19जिला अस्पताल में बना एसएनसीयू वार्ड ।संवाद
कासगंज। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए जरूरी सीपैप मशीन उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे बच्चों के इलाज में कठिनाई आ रही है। 15 से 20 नवजात बच्चे प्रतिमाह जिला अस्पताल आ रहे हैं। इनको रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में नवजात शिशुओं में सांस लेने में दिक्कत, हाइपोथर्मिया और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। जिला अस्पताल में हर माह करीब 15 से 20 नवजात बच्चे सांस की समस्या लेकर भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे बच्चों को तुरंत सीपैप मशीन की जरूरत होती है, ताकि उन्हें सांस लेने में मदद मिल सके। लेकिन मशीन न होने के कारण अस्पताल में उनका समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में गंभीर हालत वाले नवजातों को मेडिकल कॉलेज या दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं को रेफर करने से इलाज में समय लग जाता है, जिससे उनकी हालत और बिगड़ने का खतरा बना रहता है। वहीं परिजनों को भी बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने में आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार दूर के अस्पताल भेजे जाने से इलाज में देरी हो जाती है, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं लक्षण
-तेज सांस लेना
-सांस में रुकी-रुकी आवाज
-त्वचा का नीला पड़ना
-हाथ-पैर ठंडे होना और कमजोरी



एसएनसीयू वार्ड में सीपैप मशीन की डिमांड भेजी गई है। जल्द मशीन मिलने की उम्मीद है। मशीन मिलने के बाद ऐसे बच्चों के इलाज में आसानी हो जाएगी। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed