फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The secret of infinity hidden in 14 knots, Vishnu puja and Ganesh immersion today

Kasganj News: 14 गांठों में छिपा अनंत का रहस्य, विष्णु पूजा और गणेश विसर्जन आज

Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The secret of infinity hidden in 14 knots, Vishnu puja and Ganesh immersion today
फोटो02पंड़ित भरत राम गौड़। संवाद
कासगंज। 14 गांठों वाला अनंत सूत्र, भगवान विष्णु की पूजा और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर आस्था के ये रंग एक साथ दिखाई देंगे। दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन भी इसी दिन होगा। श्रद्धालु भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर अनंत सूत्र धारण करेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित भरत राम गौड़ के अनुसार, अनंत सूत्र की 14 गांठों को धार्मिक मान्यता में 14 लोकों का प्रतीक माना गया है। इसे धारण कर श्रद्धालु सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, वनवास के दौरान पांडवों ने भी अनंत चतुर्दशी का व्रत किया था जिसके बाद उनके कष्ट दूर हुए।
विज्ञापन

मान्यता के चलते श्रद्धालुओं के बीच इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन रवि योग, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग का संयोग भी बन रहा है। धार्मिक दृष्टि से इन योगों को शुभ माना जाता है, जिससे पर्व का महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------


मुहूर्त पर नजर
अनंत सूत्र बांधने का समय सुबह 6:28 बजे से रात 11:06 बजे तक
गणेश विसर्जन के लिए लाभ चौघड़िया सुबह 7:41 से 9:11
अमृत 9:11 से 10:42
शुभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 1:43 बजे तक
------------------

ऐसे करें पूजा
स्नान के बाद पूजा स्थल की सफाई कर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। पीले फूल, फल, पंचामृत, धूप और दीप अर्पित कर व्रत का संकल्प लें। अनंत देव की पूजा और व्रत कथा के बाद 14 गांठ वाला सूत्र भगवान को अर्पित कर हाथ में बांधें और आरती कर प्रसाद वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed