फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The MP secured funds from the PM CARES Fund for 39 critically ill patients.

Kasganj News: सांसद ने 39 गंभीर रोगियों को पीएम केयर फंड से दिलाई राशि

Thu, 02 Jul 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 02 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य ने एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के 39 गंभीर रोगियों को प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई है। इनमें सबसे ज्यादा 32 मरीज कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं, चार हृदय सर्जरी, एक लीवर के मरीज समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित शामिल हैं। सहायता राशि से सभी मरीज अपना उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन

सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष से एटा और कासगंज जनपद के 39 गंभीर रोगियों को सहायता दिलाई गई है। इसमें 12 मरीज कासगंज जिले के शामिल हैं, जबकि अन्य एटा के। सहावर के अतुल कुमार पंडित, सोरोंजी क्षेत्र के सुरेंद्र तिवारी, कासगंज के गांव मेहदवा के हेम सिंह, दरियावगंज के अनमोल कुमार, युवत गुप्ता, कासगंज शहर के रहने वाले राहुल, नगला टक्का निवासी विनीता देवी सहित अन्य मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इन सभी मरीजों के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से 1.5 से 3 लाख रुपये तक की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई है। स्वीकृत की गई यह राशि सीधे मरीजों के बैंक खातों में भेज दी गई है, जिससे वे अपने उपचार की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। सांसद ने कहा कि किसी भी मरीज को धन की कमी के कारण इलाज से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। आगे भी ऐसे गंभीर मामलों में हरसंभव मदद दिलाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed