फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The MLA raised the demand for construction of a roadways bus stand in Amanpur.

Kasganj News: विधायक ने अमांपुर में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की उठाई मांग

Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The MLA raised the demand for construction of a roadways bus stand in Amanpur.
फोटो34लखनऊ विधान सभा  में बोलते अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ।स्रोत:  स्वयं
कासगंज। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने अमांपुर 101 विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में सदन में रखा। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया और समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।
विज्ञापन

विधायक ने बजट सत्र में अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में यातायात की बेहतर व्यवस्था के लिए रोडवेज बस स्टैंड बनाया जाए। वहीं मानपुर नागरिया को नगर पंचायत बनाने की मांग की। 33/11 केवी का एक बिजली घर ग्राम वजीरपुर खुशकरी में, नगर पंचायत सहावर, अमांपुर का सीमा विस्तार, विधानसभा क्षेत्र में गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाविद्यालय, अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की। अमांपुर में टमाटर मंडी बनवाने की मांग की। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग से नगला पर्सी तक सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में किसानों की सिंचाई की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी मांगों पर स्वीकृति का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed