फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The closure of 64 public service centers has created panic among the operators.

Kasganj News: 64 जन सेवा केंद्र बंद होने से संचालकों में खलबली

Fri, 09 Jan 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 09 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में संचालित 2057 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के लिए तय नियमों का पालन न करने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर नियमों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 64 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इससे संचालकों में खलबली मच गई है। सीएससी जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि प्रत्येक सीएससी और ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र पर आधिकारिक बैनर व ब्रांडिंग, केंद्र संचालक की ई-केवाईसी, पुलिस सत्यापन, आवश्यक बोर्ड और रेट लिस्ट का होना अनिवार्य है। इन नियमों का पालन कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रबंधक के अनुसार जिन केंद्रों पर आवश्यक बोर्ड और रेट लिस्ट नहीं पाई गई, उन्हें बंद किया गया है। अब तक 64 केंद्रों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed