Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The boxing ring remained empty of fighters.

Kasganj News: खिलाड़ी बिना सूना रहा बाॅक्सिंग का रिंग

Wed, 11 Nov 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। महिला बॉक्सिंग प्रतिभाओं के लिए प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा मौका खिलाड़ियों की कमी की भेंट चढ़ गया। सोरों स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग चयन ट्रायल में एक भी खिलाड़ी हिस्सा लेने नहीं पहुंची जिससे चयन प्रक्रिया बिना खिलाड़ियों के ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन

खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के निर्देश पर 14 से 17 नवंबर तक झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। इसके तहत बुधवार शाम 3 बजे कासगंज जिले के ट्रायल निर्धारित थे।
विज्ञापन

अधिकारी और कोच तय समय तक खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे लेकिन 45 से 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के किसी भी वर्ग में एक भी महिला मुक्केबाज स्टेडियम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर कोई खिलाड़ी न आने के कारण अब मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 12 नवंबर को दोपहर 3 बजे अलीगढ़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed