फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The body of a teenage girl was found hanging in her home.

Kasganj News: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 21 Jan 2026 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl was found hanging in her home.
फोटो44सोरोंजी के रामसिंह पुरा में किशोरी के मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस । संवाद
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामसिंहपुरा में मंगलवार की सुबह किशोरी का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। इससे इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी भारत सिंह की बेटी ज्वाला (16) का मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे घर के कमरे में पंखे से शव लटकता मिला। उसका शव लटकता देख परिजन शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन

उसकी मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने परिजन से घटना के संबंध में जानकारी की। मृतका के चाचा करन ने बताया कि किशोरी ने फंदा लगाकर जान क्यों दी, इसकी परिजन को जानकारी नहीं है। मृतका के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि सोरोंजी में किशोरी का शव फंदा पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed