फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teenager injured in bike collision dies

Kasganj News: बाइकों की भिड़ंत में घायल किशोर की मौत

Sun, 22 Mar 2026 08:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in bike collision dies
फोटो19कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक आकाश के परिजन । संवाद
कासगंज। अमांपुर में गांव नगला गुलरिया के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। दूसरी बाइक का चालक घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कस्बा के सुभाष नगर निवासी अंकित (18), आकाश (15) और आमिर (18) शनिवार दोपहर 1 बजे बाइक पर जा रहे थे। नगला गुलरिया के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आकाश की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आकाश की मौत के बाद परिजन उसका शव गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि पिता रमेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और आकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed