फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teenage girl's body found hanging; police investigating.

Kasganj News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 18 Sep 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging; police investigating.
फोटो56-मृतक किशाेरी सुमन का फाइल फोटो।
कासगंज। पटियाली कोतवाली के गांव नगला मोहन में बृहस्पतिवार देर रात सुमन (17) पुत्री अखिलेश का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। किशोरी बचपन से ही अपनी ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह और सीओ अमित कुमार पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुमन के मामा संतोष ने बताया कि वह अपनी मां शकुंतला देवी के साथ दिल्ली में थे और घटना की खबर मिलते ही गांव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को देर रात करीब 10 बजे पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया था, जो पकड़े जाने के डर से भाग निकला। परिजन का मानना है कि इसी घटना से बदनामी के डर से सुमन ने यह खौफनाक कदम उठाया। मामा ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
दो साल की उम्र से ननिहाल में रह रही थी सुमन
परिजन के अनुसार, सुमन जब महज दो साल की थी, तब 15 वर्ष पूर्व उसकी मां न्ननी देवी की टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से मामा संतोष ही उसका पालन-पोषण कर रहे थे। सुमन का छोटा भाई निखिल अपनी बुआ के साथ दिल्ली में रहता है जबकि बड़ा भाई विनोद नादरमई (अमांपुर) में रहकर मजदूरी करता है।

-----------------
प्राथमिक दृष्टया मौत का कारण फंदा लगाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed