फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Target of planting 2.657 million saplings; erratic rainfall poses the biggest challenge.

Kasganj News: 26.57 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, बारिश की बेरुखी बनी सबसे बड़ी चुनौती

Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मानसून की बेरुखी के चलते जिले में 26.57 लाख पौधरोपण का लक्ष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से पौधरोपण अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। बीते दो दिन चले विशेष अभियान में अब तक केवल 3.96 लाख से अधिक पौधे ही लगाए जा सके हैं, जबकि लक्ष्य का बड़ा हिस्सा अभी बाकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में कुल 26.57 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग को 6.45 लाख तथा अन्य विभागों को 20.12 लाख पौधों के रोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत वन विभाग और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से अब तक 3.96 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण के लिए पर्याप्त नमी आवश्यक होती है। जून में मानसून सक्रिय नहीं होने और अच्छी बारिश नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर पौधरोपण शुरू नहीं किया जा सका। समय से पहले पौधे लगाने पर उनके सूखने की आशंका रहती है, इसलिए विभाग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मानसून सक्रिय होते ही अभियान में तेजी लाई जाएगी और सभी विभागों के समन्वय से शेष लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

मानसून सक्रिय होते ही सभी संबंधित विभागों के सहयोग से पौधरोपण अभियान को गति दी जाएगी। पर्याप्त बारिश होने के बाद बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जाएगा, ताकि पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहे। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। - संजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed