{"_id":"6b0719b154120f47f3068d7d","slug":"supply-will-be-disrupted-for-five-hours-daily-for-the-next-15-days-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157721-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आज से 15 दिन तक पांच घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आज से 15 दिन तक पांच घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन
कासगंज। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत राजकोल्ड तिराहे से अमांपुर रोड स्थित मंडी समिति तक विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सहावर गेट फाटक पार और बरेली फाटक पार क्षेत्रों में 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार आपूर्ति बंद रहने से घरेलू कामकाज के साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं। इसे देखते हुए विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती की अवधि को ध्यान में रखकर पानी भरने, बिजली उपकरणों के उपयोग और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।
प्रभु पार्क विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विश्वजीत पांडेय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए लाइन शिफ्टिंग का कार्य बेहद जरूरी है। इस दौरान सहावर गेट फाटक पार और बरेली फाटक पार क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।