फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sunny days and cold nights are taking a toll on health.

Kasganj News: दिन में धूप, रात में ठंड सेहत पर पड़ रही भारी

Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sunny days and cold nights are taking a toll on health.
फोटो 32 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
कासगंज। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रात में पारा गिरने से ठंडक महसूस हो रही है जो सुबह तक बनी रहती है। दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास होता है।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऐसे 17 मरीजों को भर्ती कराया गया। तापमान बदलने से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रखें सेहत का ध्यान
-सुबह और रात में ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें
-दोपहर की गर्मी को देखते हुए कपड़ों का चयन करें
-पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें
-बच्चों और बुजुर्गों को अचानक तापमान में बदलाव से बचाने का प्रयास करें
-बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें
-बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें
-----------------

वर्जन
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत जांच कराएं और समय पर उपचार लें। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed