{"_id":"69726471e59895e372092f7b","slug":"students-marching-to-the-tune-of-the-band-kasganj-news-c-175-1-kas1003-142526-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बैंड की धुन पर कदमताल कर रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बैंड की धुन पर कदमताल कर रहे छात्र
Thu, 22 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकारी और निजी विद्यालयों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड के अभ्यास में जुटे रहे। विद्यालय परिसरों में बैंड और घोष की गूंज से पूरा माहौल अभी से देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया है। विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की देखरेख में विद्यार्थी बैंड-बाजों की धुन पर कदमताल कर रहे थे। कहीं, देशभक्ति गीतों पर नृत्य का अभ्यास होता दिखा तो कोई नाटक और भाषण की तैयारी कर रहा था।
गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही ध्वजारोहण और विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी होगा। इसके लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को परिसर की सफाई और सजावट के निर्देश दे दिए हैं।
बाजारों में भी राष्ट्रीय पर्व का रंग दिखने लगा है। दुकानों पर छोटे-बड़े तिरंगे, तिरंगा बैच, टोपियां और अन्य सजावटी सामग्री सज गई है।