फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   student died after being hit by roadways bus In Kasganj who returning home from school

UP News: स्वतंत्रता दिवस मनाने विद्यालय गया था 11वीं का छात्र, खुद तो न लौटा... आई मौत की खबर; चीख उठे घरवाले

Thu, 15 Aug 2024 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस मनाकर विद्यालय से घर लौट रहे 11वीं के छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
student died after being hit by roadways bus In Kasganj who returning home from school
रोते बिलखते परिजन, अंशुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बाद विद्यालय में घर जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के चाढ़ी गांव निवासी अंशुल (17) पुत्र राजेश यादव कक्षा 11 का छात्र था। वह 15 अगस्त की सुबह बाइक से एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज आया था। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम खत्म होने के बाद विद्यालय से घर के लिए निकला। स्कूल के बाहर ही तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद राहगीरों और साथी छात्रों ने गंभीर अवस्था में घायल अंशुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चाचा सुनील ने बताया कि अलीगढ़ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशुल की एक बहन और दो भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed