फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Strictness for safe transportation of school children, on-board process of vehicles started

Kasganj News: स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए सख्ती, वाहनों की ऑन बोर्ड प्रक्रिया शुरू

Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन और शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ाई है। विभाग ने निगरानी पोर्टल पर विद्यालयों और उनके वाहनों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब जिले के सभी स्कूलों और उनके वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि इस पहल से बच्चों के स्कूल आने-जाने में सुरक्षा बढ़ेगी। विभाग ने सभी स्कूलों और अभिभावकों से समय रहते वाहनों को पोर्टल पर पंजीकृत करने की अपील की है। यह कदम जिले में स्कूली बच्चों के परिवहन पर पूरी नजर रखेगा। इससे किसी भी अनधिकृत या असुरक्षित वाहन के संचालन को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,481 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 187 स्कूलों के अपने परिवहन वाहन हैं। अब तक 45 स्कूल ऑनलाइन हो चुके हैं। इनमें से 19 स्कूलों ने अपने 48 वाहनों को पोर्टल पर पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
स्कूलों को अब देना होगा प्रमाणपत्र
सभी स्कूलों को यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि पोर्टल पर पंजीकृत वाहनों के अलावा कोई अन्य वाहन बच्चों के परिवहन में उपयोग नहीं हो रहा है। जिन स्कूलों द्वारा निजी वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, उन्हें भी पोर्टल पर ऑनलाइन करना अनिवार्य है। अभिभावकों की ओर से परिवहनकर्ता के माध्यम से भेजे जाने वाले वाहनों को भी पोर्टल में शामिल किया जाएगा। यह कदम पूरी पारदर्शिता और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed