फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Steps have not faltered even in advancing age; contributing to social service.

Kasganj News: ढलती उम्र में भी नहीं थमे कदम, समाजसेवा में दे रहे योगदान

Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Steps have not faltered even in advancing age; contributing to social service.
फोटो36ढोलना के डॉ.राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में छात्राओं को हेलमेट वितरित करते जिला सैनिक 
कासगंज। जब ढलती उम्र में इंसान आराम की जिंदगी जीने के बारे में सोचता है, तब शहर के कुछ कर्मवीर अपने अडिग हौसलों से यह साबित कर रहे हैं कि जनसेवा की कोई उम्र नहीं होती, इसके लिए सिर्फ सच्चे जज्बे की जरूरत होती है। जिले के इन प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने सेवाकार्यों से यह दिखा दिया है कि यदि सेवा का जज्बा हो, तो उम्र का हर पड़ाव समाज के लिए एक नई मिसाल बन सकता है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की कमान संभाले हैं कमांडर जगवीर सिंह
भारतीय नौसेना में लंबी सेवाएं देने वाले कमांडर जगवीर सिंह (कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ) वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए। दिसंबर 2024 से वह कासगंज में जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और जुलाई 2026 से उन पर हाथरस व मथुरा का अतिरिक्त प्रभार भी है। आईडीएस मुख्यालय में 11 वर्ष तक विजिलेंस में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा मुंबई में पांच वर्ष नेवी की सेवा करने के साथ जैसलमेर, गोवा, गुजरात और विशाखापटनम में भी देश की सेवा की। वे स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं और सही जवाब देने वाले बच्चों को हेलमेट देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनका मानना है कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

-----------------
समाजसेवा को समर्पित संतोष अग्रवाल के 26 वर्ष
शहर के 69 वर्षीय कारोबारी संतोष अग्रवाल पिछले 26 वर्षों से गरीब कन्याओं के विवाह में लगातार मदद कर रहे हैं। भीषण गर्मी में जलसेवा, सर्दियों में अलाव और गर्म वस्त्र वितरण जैसे कार्य उनके नियमित रूटीन का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद की शाखा की स्थापना कर कछला और बांकने पर अंत्येष्टि स्थलों का जीर्णोद्धार कराया है, शव वाहन संचालित किया है और अपना घर आश्रम के असहायों के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed