{"_id":"698a2500103dff88d50b6aa0","slug":"sp-will-protest-if-there-is-any-irregularity-in-sir-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143257-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसआईआर में गड़बड़ी हुई तो सपा करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसआईआर में गड़बड़ी हुई तो सपा करेगी आंदोलन
विज्ञापन
सहावर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जाहिदा ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने कहा कि फाॅर्म 7 भरकर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वोटरों का नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। इसलिए बूथ लेवल एजेंट व पार्टी के कार्यकर्ता सतर्कता से फाॅर्म 7 की जांच करें। देखें कि किसी भी मतदाता का नाम गलत ढंग से न काटने पाए। जहां भी ऐसी शिकायत मिले तुरंत पार्टी कार्यालय पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी का भी नाम गलत तरीके से काटा गया या जोड़ा गया तो समाजवादी पार्टी के लोग एफआईआर भी कराएंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष नियाज मोहम्मद, गुलजार खान, इलियास मास्टर, अय्यूब कुरैशी, नसीम बेग, रोहित यादव, टीटू शाक्य, मनोज शाक्य, अरविंद लोधी आदि मौजूद रहे।