फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Soron tops in e-KYC of MNREGA workers

Kasganj News: मनरेगा श्रमिकों के ई-केवाईसी में शीर्ष पर सोरों

Wed, 10 Dec 2025 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Soron tops in e-KYC of MNREGA workers
फोटो01 मनरेगा में काम करते श्रमिक। संवाद
कासगंज। जिले में मनरेगा मजदूरों की ई-केवाइसी की प्रक्रिया चल रही है। सोराें विकास खंड में अब तक 69.55 प्रतिशत और सहावर में 42.51 फीसदी कार्य किया गया है। कुल 54.28 फीसदी कार्य हो चुका है। इससे योजना में हो रहे फर्जीवाड़ा पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

मनरेगा में श्रमिकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया अक्तूबर माह में शुरु की गई थी। जिले की सात विकास खंड में 423 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें करीब 1.15 लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इनमें 97,468 सक्रिय श्रमिक हैं। अब तक 52,905 श्रमिकों का सत्यापन हो चुका है जबकि 44563 श्रमिकों का सत्यापन अभी शेष है। सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारकों की पहचान के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। सत्यापन पूरा होने के बाद मजदूर का जीवन प्रमाणपत्र खुद वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। रोजगार सेवक और महिला मेट कार्य कर रहे हैं। मजदूर जिस स्थान पर काम कर रहा है उसी स्थान पर सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed