फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Snake lurking in a hole; innocent child dies after being bitten.

Kasganj News: बिल में छुपा बैठा सांप, डसने से मासूम की मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Snake lurking in a hole; innocent child dies after being bitten.
फोटो 12 - थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में सर्पदंश से हुई मासूम की मौत पर पंचनामा कार्रवाई कर
सिढ़पुरा। गांव नगला परसी में रविवार देर शाम घर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। खेलते समय बच्चे ने कमरे की दीवार में बने सुराख में उंगली डाल दी, जहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

नगला परसी निवासी सुभाष चंद्र पुत्र अशर्फीलाल ने पुलिस को दी लिखित सूचना में बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा उमाकांत रविवार देर शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते हुए उसने कमरे की दीवार में बने एक सुराख में उंगली डाल दी। सुराख में मौजूद सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। परिजन घबराकर बच्चे को तत्काल निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उमाकांत को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-----
परिजनों की सूझबूझ से सर्पदंश पीड़ित युवती की बची जान
सिढ़पुरा। मोहनपुर नगर में सोमवार सुबह दुकान पर काम कर रही युवती को सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा ले गए, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप गौतम और फार्मासिस्ट तुरसनपाल ने उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सर्पदंश पर घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं
कासगंज। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आएं। काटे गए स्थान को काटना, चूसना, जलाना या कसकर बांधना नुकसानदायक हो सकता है। पीड़ित को शांत रखें और उसे अनावश्यक रूप से चलने-फिरने न दें। घरों के आसपास कूड़ा, लकड़ी और झाड़ियां जमा न होने दें।

फोटो 12 - थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में सर्पदंश से हुई मासूम की मौत पर पंचनामा कार्रवाई कर

फोटो 12 - थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में सर्पदंश से हुई मासूम की मौत पर पंचनामा कार्रवाई कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed