{"_id":"6ab6b7370265f4cc9909ef55","slug":"smuggler-involved-in-cow-slaughter-arrested-police-tighten-the-noose-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154467-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गोकशी करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गोकशी करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
फोटो 50 - सोरोंजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गोकसी का आरोपी। स्रोत : पुलिस सेल
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में 10 सितंबर की रात पशुओं को घेर से चोरी कर गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात बूढ़ी गंगा पुल, गांव अल्लीपुर बरबाला के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में गांव नगला केसरी सलेमपुर बीबी निवासी ब्रजेश पुत्र ग्रीशचंद शाक्य ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 सितंबर की रात उनके दो बैल घेर के बाहर सड़क किनारे बंधे थे, जो सुबह गायब मिले।
तलाश करने पर पता चला कि गांव गोयती निवासी अशोक कुमार का एक बैल भी गायब है। दिनभर की खोजबीन के बाद जब ब्रजेश रात में चंडौस बंबा पर पहुंचे, तो वहां बैलों के सींग, रस्सी और नथ पड़ी मिली।
विज्ञापन
वहीं, अशोक कुमार का बैल पचोरा गुर्जर के जंगल में बाजरा के खेत में कटा हुआ मिला, जिसके पास से भी सींग और रस्सी बरामद हुए। गोकशी के बाद तस्करों द्वारा गोमांस, हड्डी और खाल ले जाने की इस घटना से पूरे इलाके में ग्रामीणों का भारी आक्रोश फूट पड़ा था। पुलिस ने पशु स्वामियों की तहरीर पर उत्तर प्रदेश गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मामले में गोकशी के आरोपी वीरपाल, निवासी ढेला सराय, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। - आंचल चौहान, सीओ सदर