फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Six year old innocent killed by dogs in kasganj

UP: खूंखार कुत्तों की दहशत...10 मिनट में नोंच-नोंचकर मासूम को मार डाला, दृश्य देखकर कांप गई रूह; मची चीत्कार

Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
सार

शाैच के लिए घर के बाहर गई मासूम मदद के लिए चीखती रही और कुत्तों का झुंड उसे नोंचता रहा। परिजन जब तक पहुंचते मासूम की माैत हो चुकी थी।
 

विज्ञापन
Six year old innocent killed by dogs in kasganj
मासूम की माैत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भभूती में सोमवार शाम करीब चार बजे आवारा खूंखार कुत्तों ने छह वर्ष की मासूम बालिका की दस मिनट में ही नोंच- नोंचकर जान ले ली। ग्रामीणों ने बमुश्किल कुत्तों के चंगुल से मासूम को बचाया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में दहशत है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मासूम संध्या पुत्री कुलदीप शौच के लिए घर से करीब 300 मीटर दूर सरसों के खाली खेत में चली गई। मासूम अकेली थी। 3-4 आवारा खूंखार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों का हमला करते ही बालिका चीखी- चिल्लाई और रोने लगी। आबादी से कुछ दूर होने की वजह से मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका। 
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक मासूम कुत्तों के चंगुल में रही। दो युवकों ने जब देखा तो कुत्तों को भगाने के लिए पहुंचे। कुत्ते उन युवकों पर भी हमलावर हो गए। इससे युवक चिल्लाने लगे। इस दौरान एक महिला ने भी कुत्तों को हटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट में मासूम की गर्दन, हाथ, पैर, चेहरे सहित पूरे शरीर को कुत्तों ने नोंच डाला और लहूलुहान कर दिया। जब ग्रामीण लाठी- डंडे लेकर पहुंचे, तब कुत्ते हटे। तब तक मासूम की मौत हो गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोरोंजी कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मासूम को काफी बुरी तरह से कुत्तों ने नोंचा है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed