फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Seven people on the Max were injured in the collision.

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से मैक्स सवार सात लोग घायल

Sun, 10 May 2026 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र में रविवार सुबह रामछितौनी गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव महमूदपुर के पास ट्रैक्टर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लोडर वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला एटा के थाना जलेसर निवासी पवन (24), देव कुमार (22), कुमरपाल (26), मयंक कुमार (16), अमन कुमार (21) और शीवान कुमार (22) शादी समारोह से लाैट रहे थे। साथ में जिला हाथरस के थाना चंदपा गांव चंदगढ़ी निवासी सुरेश कुमार (40) भी माैजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान राम छितौनी-गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव महमूदपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंजडुंडवारा सीएसचसी में भर्ती कराया। यहां से कुमरपाल को रेफर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुन्नगढ़ी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed