फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Server down for the third consecutive day at Amanpur Sub-Post Office; services affected.

Kasganj News: अमांपुर उप डाकघर में तीसरे दिन भी सर्वर ठप, सेवाएं प्रभावित

Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Server down for the third consecutive day at Amanpur Sub-Post Office; services affected.
फोटो 35 - कस्बा अमांपुर के उपडाक घर में सर्वर ठप होने पर परेशान होकर बैठे उपभोक्ता। स्रोत : संव
कासगंज। अमांपुर कस्बे के उप डाकघर में तकनीकी समस्या के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा। मुख्य सर्वर सिस्टम खराब होने से डाकघर की कई महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित रहीं, जिससे दूर-दराज से पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशान होकर लौटना पड़ा। तीन दिन बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए उप डाकघर पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने सर्वर खराब होने की जानकारी देते हुए काम नहीं हो पाने की बात कही। कई लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, जबकि कुछ लोग निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सर्वर खराब होने के कारण स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नेट बैंकिंग, खातों से लेनदेन, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, एफडी सहित अन्य डाक सेवाएं प्रभावित हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है, जो बचत योजनाओं में धन जमा कराने और बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता रामचंद्र, प्रभा, सुनीता, राजेश, अजय, नीलेश सहित अन्य ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

वर्जन:
सर्वर खराब होने की समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को लगातार दी जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सर्वर ठीक हो जाए और सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो सकें। - शिवकुमार, उप डाकपाल, अमांपुर उप डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed