कासगंज। शासन से नगर पालिका में पांच सभासद नामित किए है। नदरई गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में सोमवार की सुबह नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। एसडीएम कोमल पवार ने सभी सभासद को शपथ दिलाई।
नदरई गेट स्थित रानी अवंतीबाई कम्युनिटी हॉल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से नामित सभासद विजय लक्ष्मी निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी , सूरज लोधी, दुर्गा कॉलोनी निवासी हिमांशु उपाध्याय, बृजकुंज कॉलोनी निवासी विजयलक्ष्मी चौहान और मोहल्ला मोहन गली करारी वाली निवासी उमा चौहान को शपथ ग्रहण कराई गई। चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने कहा कि नगर पालिका, जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जर्जर सड़कों को गड्ढा मुक्त करन के साथ-साथ बारिश के समय होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए नालों का निर्माण किया जा रहा है। घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, राजवीर भल्ला,डॉ. बीडी राना, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।