{"_id":"6a397f863079262d910a934a","slug":"scorching-heatwaves-during-the-day-while-stifling-humidity-robbed-sleep-at-night-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149615-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दिन में झुलसा रही लू, तो रात में उमस ने छीनी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दिन में झुलसा रही लू, तो रात में उमस ने छीनी नींद
Tue, 23 Jun 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: कासगंज में लू से बचने के लिए बाइक सवार कपड़े से सिर ढककर गुजरते। स्रोत: संवाद
कासगंज। भीषण गर्मी के तेवर अब केवल दिन तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। दिन में जहां तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, वहीं रात में भारी उमस और गर्म हवाएं चैन नहीं लेने दे रही हैं। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बेहद तल्ख रहा। दिन-रात की तेज गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म पछुआ हवाओं (लू) ने राहगीरों की मुश्किलें बेहद बढ़ा दीं। हालत ये हैं कि दोपहर के समय बाजारों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जो लोग बाहर निकले, वे भी सिर, चेहरे और बदन को सूती कपड़ों से पूरी तरह ढककर चलते नजर आए।
कोल्ड ड्रिंक की मांग और बिजली संकट दोनों बढ़े
गर्मी का असर दैनिक जीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में रौनक कम रही, जबकि शीतल पेय, फलों के रस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही। वहीं घरों और कार्यालयों में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर लगातार चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन
रात में भी तापमान 30 डिग्री पहुंचने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। उमस भरी गर्मी के कारण कई लोगों की नींद प्रभावित हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में भी वृद्धि की आशंका है।