{"_id":"6a70d726ac5155537a093d26","slug":"sanitation-worker-suspended-after-being-absent-for-a-year-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151663-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक साल से अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक साल से अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मी को किया निलंबित
विज्ञापन
कासगंज। विकास खंड सहावर की ग्राम पंचायत बाजनगर में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश को लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व विभागीय आदेशों की अनदेखी करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। करीब एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारी को विभाग की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसने किसी भी नोटिस का न तो जवाब दिया और न ही अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि ग्राम पंचायत बाज नगर में तैनात सफाई कर्मी दिनेश एक साल से अनुपस्थित चल रहा था। सफाई कर्मचारी की लगातार अनुपस्थिति से ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए लेकिन कर्मचारी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
डीपीआरओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सोरों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य के प्रति लापरवाही और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।