फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   robber was injured in an encounter in Kasganj police arrested him

Kasganj News: मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल, हाल ही में कार लूटी थी, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

कासगंज में मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर लुटेरा घायल हो गया। हाल ही में इसने कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इसके साथियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
robber was injured in an encounter in Kasganj police arrested him
Kasganj News: मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीती रात पुलिस और एसओजी की टीम की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। इसे पुलिस ने गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ आगरा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


मुठभेड़ सहावर थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव के पास खितौलीगंज डूडवारा मार्ग पर हुई। यहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार लुटेरे को रुकने के लिए कहा तो वह पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम अंकित, निवासी एत्मादपुर, आगरा बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि बीती 19 जून को सहावर थाना क्षेत्र में इसने साथियों के साथ मिलकर ईको कार लूटने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ आगरा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed