फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Relief from dilapidated roads in Nagla Maiya and Bahapur.

Kasganj News: नगला मैया और बहापुर में जर्जर सड़क से मिलेगी निजात

Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे नगला मैया और बहापुर गांव के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 66.53 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे दोनों गांवों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगला मैया में जाहरवीर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क व बहापुर में चौराहे से तालाब की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। आरईडी जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा। नई सड़क बनने से बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण होने वाली परेशानियों से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीण राजाराम व दिनेश सिहं ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई स्थानों पर गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती थी। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से अधिक सुगम हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed