{"_id":"697e718dfdba02d125053069","slug":"ravish-deepanshu-and-dharmendra-won-medals-in-wrestling-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142869-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रवीश, दीपांशु और धर्मेंद्र ने कुश्ती में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रवीश, दीपांशु और धर्मेंद्र ने कुश्ती में जीते पदक
Sun, 01 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो42कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते हुए। स्रोत:विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज के रवीश, दीपांशु और धर्मेंद्र ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
99 किग्रा वर्ग में रवीश कुमार ने अपनी जबरदस्त कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 55 किग्रा में दीपांशु और 82 किग्रा में धर्मेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया। उपक्रीड़ाधिकारी श्री हरफूल सिंह ने बताया कि यह सफलता न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे जिले के खेल समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी दीं। खिलाड़ियों के कोच ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि दीपांशु और धर्मेंद्र को स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में प्रशिक्षण दिया गया, वहीं रविश कुमार गांव नरौली, के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता मेहनत, प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है।
इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि वे किसी भी मुकाबले में पीछे नहीं रहते। उनके इस प्रदर्शन ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।