फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Raksha Bandhan dampened by floods and cut-off roads.

Kasganj News: बाढ़ और कटे रास्तों के बीच फीका पड़ा रक्षाबंधन

Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan dampened by floods and cut-off roads.
फोटो48रायसिंह,ग्रामीण। संवाद
कासगंज। गंगा के जलस्तर में निरंतर उतार-चढ़ाव और बारिश के दोहरे संकट ने पटियाली तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लास को पूरी तरह फीका कर दिया है। बाढ़ के कारण पुल-पुलिया और सड़कें कट जाने से आवागमन बुरी तरह ठप है जिससे भाई-बहन के इस पवित्र मिलन की राह में भारी मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैराजों से पानी का प्रवाह कम हुआ और कछला ब्रिज पर गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद, जमीनी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पटियाली इलाके के गांव नगला हंसी, नगला नरपत, नगला जयकिशन, नगला दुर्जन, नगला दिपी, नगला खना, नगला जैली, राजेपुर कुर्रा और मूंझखेड़ा सहित आसपास के लगभग 10 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या रास्तों के कटने से उत्पन्न हुई है। सनौड़ी के टूटे पुल के पास मात्र दो नावों का संचालन हो रहा है, जिनके सहारे ग्रामीण अपनी साइकिल, स्कूटर और बाइक तक पार ले जाने को मजबूर हैं। त्योहार के इस मौके पर नाव का लंबा इंतजार और जोखिम भरा सफर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण का कहना है कि हर वर्ष आने वाली इस आपदा ने त्योहार की खुशियों को बेपटरी कर दिया है जिससे प्रभावित इलाकों की बहनें और बेटियां चाहकर भी अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
-----------------

बोले ग्रामीण-
- बाढ़ का पानी भरा हुआ है। त्योहार कैसे मनाएं। काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। त्योहार की औपचारिकताएं होंगी। आना जाना बहुत मुश्किल हो रहा है- रायसिंह, नगला जयकिशन

- बाढ़ की आपदा हर वर्ष हो रही है। इस आपदा में त्योहार भी फीके हो जाते हैं। इस बार फिर से वही समस्या है। नाव के अलावा आवागमन का कोई विकल्प नहीं है। परेशानी में कैसे बेटियां घर आएं- रनवीर, नगला जयकिशन

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 69089 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 54557 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 110176 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.40 मीटर के निशान पर

वर्जन-
- गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। करीब 10 सेंटीमीटर पानी और घट गया है। बैराजों से भी प्रवाह घटा है- शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता सिंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed