{"_id":"6a63a1362d3d86a5110293c5","slug":"rain-alert-with-strong-winds-today-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151129-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तेज हवाओं के साथ आज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तेज हवाओं के साथ आज बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
फोटो 33- कासगंज में छाए बादल। स्रोत संवाद
कासगंज। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार से 29 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आकाश के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 36 और न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा से 4 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 29 जुलाई को जिले में सबसे अधिक बारिश लगभग 12 मिमी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने किसानों को जरूरी सलाह दी है। कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने किसानों को बारिश रुकने के बाद फसलों का लगातार निरीक्षण करने को कहा है, ताकि कीट या बीमारी का समय रहते इलाज हो सके।
वहीं, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि मवेशियों को सुरक्षित व सूखे स्थानों पर ही बांधें। बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे पशुओं को कतई न बांधें।