{"_id":"6a512e697f6f73377e0fab76","slug":"rahuls-family-members-met-the-sp-and-demanded-an-impartial-investigation-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150494-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसपी से मिले राहुल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसपी से मिले राहुल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग
Fri, 10 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में शुक्रवार को परिजन ने एक बार फिर एसपी से मुलाकात की। उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
गांव पवसरा निवासी राहुल (28) पुत्र विजेंद्र सिंह की 27 जून की रात को घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे पर लटका मिला था। वह मिल की कैंटीन में कार्य करता था। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बेटे कार्तिक (7 साल) ने परिजन को बताया था कि उसकी मां ने कुछ लड़कों को घर बुलाकर पिता को इंजेक्शन लगाकर फंदे पर लटका दिया। परिजन ने उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग पाया गया है। हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में मृतक के परिजन शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। परिजन ने एसपी ओपी सिंह से हत्या के आरोपों को दोहराया। उनका आरोप है कि पुलिस हत्या के एंगल से मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। परिजन का कहना है कि वह जांच के लिए तीन दिन पहले लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डीजीपी से मिले थे। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।